Chok Puravo Lyrics, चौक पुराओ लिरिक्स

SHARE:

Chok Puravo Lyrics | चौक पुराओ लिरिक्स | Hey Ri Sakhi Mangal Gao Ri Lyrics

Chok Puravo Lyrics

यहाँ आप Chok Puravo Lyrics in Hindi पढ़ सकते हैं :-

चौक पुराओ माटी रंगाओ,
आज मोरे पिया घर आवेंगें ||

चौक पुराओ माटी रंगाओ,
आज मोरे पिया घर आवेंगें |
खबर सुनाऊ जो ख़ुशी रे बताऊ जो,
आज मोरे पिया घर आवेंगें ||

ऐ री सखी मंगल गाओरी,
धरती अम्बर सजाओ री,
आज उतरेगी पी की सवारी |

ऐ री कोई काजल लाओरी,
मोहे काला टीका लगाओ री,
उनकी छवि से दीखू मैं तो प्यारी ||

लक्ष्मी जी वारो नजर उतारो.
आज मोरे पिया घर आवेंगें ||

रंगो से रंग मिले नये नये ढंग खिले,
खुशियां आज द्वार मेरे डाले है डेरा |
पीहू पीहू पपीहा रटे, कुह कुह कोयल जपे,
आंगन आंगन है परियो ने घेरा ||

अनहद नाद भजाओ रे सब मिल,
आज मेरे पिया घर आये |
चौक पुराओ माटी रंगाओ,
आज मोरे पिया घर आवेंगें ||

चौक पुराओ माटी रंगाओ,
आज मोरे पिया घर आवेंगें ||


SHARE: