देवा हो देवा गणपति देवा लिरिक्स – Deva Ho Deva Ganpati Deva Lyrics

SHARE:

देवा हो देवा गणपति देवा लिरिक्स, Deva Ho Deva Ganpati Deva Lyrics In Hindi

यहाँ – देवा हो देवा गणपति देवा लिरिक्स, Deva Ho Deva Ganpati Deva Lyrics दिया गया है-

​देवा हो देवा, गणपति देवा,
तुमसे बढ़कर कौन,
स्वामी तुमसे बढ़कर कौन |
और तुम्हारे भक्तजनों में,
हमसे बढ़कर कौन,
हमसे बढ़कर कौन ||

अद्भुत रूप ये काया भारी,
महिमा बड़ी है दर्शन की,
प्रभु महिमा बड़ी है दर्शन की |
बिन मांगे पूरी हो जाए,
जो भी इच्छा हो मन की
प्रभु जो भी इच्छा हो मन की ||

गणपति बाप्पा मोरया,
मंगल मूर्ती मोरया…

देवा हो देवा, गणपति देवा,
तुमसे बढ़कर कौन
स्वामी तुमसे बढ़कर कौन |
और तुम्हारे भक्तजनों में,
हमसे बढ़कर कौन ||

छोटी सी आशा लाया हूँ,
छोटे से मन में दाता,
इस छोटे से मन में दाता |
माँगने सब आते हैं,
पहले सच्चा भक्त ही है पाता,
सच्चा भक्त ही है पाता ||

देवा हो देवा, गणपति देवा..

गणपति बाप्पा मोरया,
मंगल मूर्ती मोरया…

भक्तों की इस भीड़ में,
ऐसे बगुला भगत भी मिलते हैं,
हाँ बगुला भगत भी मिलते हैं |
भेस बदल कर के भक्तों का,
जो भगवान को छलते हैं,
अरे जो भगवान को छलते हैं ||

देवा हो देवा, गणपति देवा,
तुमसे बढ़कर कौन
स्वामी तुमसे बढ़कर कौन ||

गणपति बाप्पा मोरया,
मंगल मूर्ती मोरया..

एक डाल के फूलों का भी,
अलग अलग है भाग्य रहा,
प्रभु अलग अलग है भाग्य रहा |
दिल में रखना दर्द उसी का,
मत भूल विधाता जाग रहा,
मत भूल विधाता जाग रहा ||

देवा हो देवा, गणपति देवा,
तुमसे बढ़कर कौन
स्वामी तुमसे बढ़कर कौन ||

गणपति बाप्पा मोरया,
मंगल मूर्ती मोरया…


SHARE: