जनक दुलारी के जानकी प्यारी के लिरिक्स | Janak Dulari Ke Janki Pyari Ke Lyrics In Hindi
यहाँ – जनक दुलारी के जानकी प्यारी के लिरिक्स, Janak Dulari Ke Janki Pyari Ke Lyrics दिया गया है-
भजन - जनक दुलारी के जानकी प्यारी के लिरिक्स
तर्ज – हम तुम चोरी से
जनक दुलारी के,
जानकी प्यारी के
मन में बसे श्री राम ||
जब से देखा है राम को,
की जनक दुलारी के,
जानकी प्यारी के,
मन में बसे श्री राम ||
मंदिर में जनक दुलारी,
जब गौरी पूजन आई |
सिया रानी की अखियां,
रघुनंदन से टकराई ||
मंदिर में जनक दुलारी,
जब गौरी पूजन आई |
देखती रह गई, रह गई,
सीता जी राम को ||
की जनक दुलारी के,
जानकी प्यारी के,
मन में बसे श्री राम ||
पूजी जगदंब भवानी,
वर मांगा आज निराला |
मुझे वर दो है वरदानी,
मैं पहनाऊं वरमाला ||
पूजी जगदंब भवानी,
वर मांगा आज निराला |
मैंने तो वर चुन लिया चुन लिया,
वर अपना राम को ||
की जनक दुलारी के,
जानकी प्यारी के,
मन में बसे श्री राम ||
जब धनुष राम ने तोड़ा,
सीता मन में हर्षाई |
शादी का पहने जोड़ा,
सखियों के संग आई ||
जब धनुष राम ने तोड़ा,
सीता मन में हर्षाई |
जानकी पहना रही,
पहना रही वरमाला राम को ||
की जनक दुलारी के,
जानकी प्यारी के,
मन में बसे श्री राम ||
जब से देखा है राम को,
जनक दुलारी के,
जानकी प्यारी के,
मन में बसे श्री राम ||
अन्य बेहतरीन भजन:-
- Top 100+ सुपरहिट राम भजन
- राम चालीसा लिरिक्स – श्रीरघुवीर भक्त हितकारी
- चालीसा हिंदी लिरिक्स, अर्थ और Free PDF
- Top 100+ हनुमान जी के भजन लिरिक्स
- श्री राम स्तुति : श्री रामचन्द्र कृपालु भजमन
- सम्पूर्ण सुन्दरकाण्ड पाठ लिरिक्स PDF