हे शिव भोले भंडारी मैं आया शरण तिहारी लिरिक्स, Hey Shiv Bhole Bhandari Lyrics

SHARE:

हे शिव भोले भंडारी मैं आया शरण तिहारी लिरिक्स, Hey Shiv Bhole Bhandari Lyrics In Hindi

Hey Shiv Bhole Bhandari Lyrics

यहाँ – हे शिव भोले भंडारी मैं आया शरण तिहारी लिरिक्स, Hey Shiv Bhole Bhandari Lyrics दिया गया है-

गायक – संजय मित्तल

हे शिव भोले भंडारी,
मैं आया शरण तिहारी,
हे शिव भोलें भंडारी,
मैं आया शरण तिहारी ||

बाघम्बर तेरे अंग पर सोहे,
हाथ में तिरशूल भारी,
भूत पिशाच नृत्य करे संग में,
नाचे दे दे ताली |
हे शिव भोलें भंडारी,
मैं आया शरण तिहारी ||

डम डम डमरू बजाए,
नंदी की सवारी,
विष को पीकर क्षण में शिव ने,
देवो की विपदा टारि |
हे शिव भोलें भंडारी,
मैं आया शरण तिहारी ||

उमा रमण शम्भू त्रिपुरारी,
भव भय भंजनहारी,
इस विरले दानी की महिमा,
गावे सब नर नारी |
हे शिव भोलें भंडारी,
मैं आया शरण तिहारी ||

दामोदर की विनती यही है,
काटो विपदा हमारी,
कष्ट मिटा जग के तुम कर दो,
घर घर में खुशयारी |
हे शिव भोलें भंडारी,
मैं आया शरण तिहारी ||

हे शिव भोले भंडारी,
मैं आया शरण तिहारी,
हे शिव भोलें भंडारी,
मैं आया शरण तिहारी ||,
संग मेरे है सांवरा ||


SHARE: