जग में सुन्दर है दो नाम लिरिक्स | Jag Me Sundar Hai Do Naam Lyrics In Hindi

भजन – जग में सुन्दर है दो नाम लिरिक्स, Jag Me Sundar Hai Do Naam Lyrics
जग में सुन्दर है दो नाम,
चाहे कृष्ण कहो या राम,
बोलो राम राम राम,
बोलो श्याम श्याम श्याम ||
माखन ब्रज में एक चुरावे,
एक बेर भीलनी के खावे ||
प्रेम भाव से भरे अनोखे,
दोनों के है काम ||
एक कंस पापी को मारे,
एक दुष्ट रावण संहारे ||
दोनों दीन के दुःख हरत है,
दोनों बल के धाम ||
एक ह्रदय में प्रेम बढावे,
एक ताप संताप मिटावे ||
दोनों सुख के सागर है,
और दोनों पूरण काम ||
एक राधिका के संग राजे,
एक जानकी संग बिराजे ||
चाहे सीता-राम कहो,
या बोलो राधे-श्याम ||
जग में सुन्दर है दो नाम,
चाहे कृष्ण कहो या राम,
बोलो राम राम राम,
बोलो श्याम श्याम श्याम ||
जग में सुन्दर है दो नाम,
चाहे कृष्ण कहो या राम,
बोलो राम राम राम,
बोलो श्याम श्याम श्याम ||
- Top 500+ नये व पुराने हिंदी भजन लिरिक्स
- Top 110 कृष्ण भजन लिरिक्स हिंदी में
- Top 100 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भजन लिरिक्स हिंदी में