मैं आरती तेरी गाँउ ओ केशव कुञ्ज बिहारी लिरिक्स, Main Aarti Teri Gau Lyrics

SHARE:

मैं आरती तेरी गाँउ ओ केशव कुञ्ज बिहारी लिरिक्स | Main Aarti Teri Gau Lyrics In Hindi

Main Aarti Teri Gau Lyrics
Main Aarti Teri Gau Lyrics, मैं आरती तेरी गाँउ ओ केशव कुञ्ज बिहारी लिरिक्स

यहाँ – मैं आरती तेरी गाँउ ओ केशव कुञ्ज बिहारी लिरिक्स, Main Aarti Teri Gau Lyrics दिया गया है-

भजन – मैं आरती तेरी गाँउ ओ केशव कुञ्ज बिहारी लिरिक्स

मैं आरती तेरी गाँउ,
ओ केशव कुञ्ज बिहारी,
मै नित-नित शीश नवाऊ,
ओ मोहन कृष्ण मुरारी ||

है तेरी छवि अनोखी,
ऐसी ना दूजी देखी,
तुझ सा ना सुन्दर कोई,
ओ मोर मुकुट धारी,
मैं आरती तेरी गाऊं,
ओ केशव कुञ्ज बिहारी ||

माखन की मटकी फोड़ी,
गोपिन संग अंखिया जोड़ी,
ओ नटखट रसिया तुझ पे,
जाऊं मैं तो बलिहारी,
मैं आरती तेरी गाऊं,
ओ केशव कुञ्ज बिहारी ||

जब जब तू बंसी बजाए,
सब अपनी सुध खो जाए,
तू सब का सब तेरे प्रेमी,
ओ कृष्ण प्रेम अवतारी,
मैं आरती तेरी गाऊं,
ओ केशव कुञ्ज बिहारी ||

जो आए शरण तिहारी,
विपदा मिट जाए सारी,
हम सब पर कृपा रखना,
ओ जगत के पालनहारी,
मैं आरती तेरी गाऊं,
ओ केशव कुञ्ज बिहारी ||

राधा संग प्रीत लगायी,
और प्रीत की रीत चलायी,
तुम राधा रानी के प्रेमी,
जय राधे रास बिहारी,
मैं आरती तेरी गाऊं,
ओ केशव कुञ्ज बिहारी ||

मैं आरती तेरी गाँउ,
ओ केशव कुञ्ज बिहारी,
मै नित-नित शीश नवाऊ,
ओ मोहन कृष्ण मुरारी ||

अन्य बेहतरीन भजन:-


SHARE: